गजब कॉमेडियन: डॉ मशहूर गुलाटी, ‘गुत्थी’ यानी सुनील ग्रोवर के करियर की शुरुआत से लेकर अब तक की हर एक बात

देश के दो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई की खबरे हैं. सुनील ग्रोवर गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रुप में काफी मशह...

देश के दो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई की खबरे हैं. सुनील ग्रोवर गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रुप में काफी मशहूर हुए थे. ऐसा नहीं है कि सिर्फ कपिल शर्मा के शो से ही सुनील ग्रोवर की पहचान है. आइए बताते हैं आपको कॉमेडी की दुनिया के बड़े खिलाड़ी सुनील ग्रोवर की जिंदगी की शुरूआत से अबतक की कहानी-

सुनील ग्रोवर

हरियाणा के रहने वाले हैं सुनील ग्रोवर
तकरीबन हर राज्य की भाषा को बेहतरीन तरीके से कॉपी कर लेने वाले सुनील ग्रोवर हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं. सुनील शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन ग्रोवर है.

जसपाल भट्टी ने दिलाई थी टीवी में एंट्री
सुनील कॉलेज के दिनों से ही कॉमेडी और मिमक्री करते आए हैं. उन्होंने चंडीगढ़ से बकायदा थिएटर की भी डिग्री ली है. मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने सुनील को कॉलेज में एक्ट करते देखा. उनके हुनर को पहचानते हुए जसपाल ने उनकी मदद भी की थी.

रेडिया की दुनिया में काफी काम किया है
करीब 10 सालों से मनोरंजन की दुनिया में दिल जीतने वाले सुनील ने रेडियो पर काफी काम किया है. चेहरा नहीं दिखने के कारण लोग इस काम को कम ही पहचानते हैं लेकिून शायद आवाज सबको याद हो. रेडियो मिर्ची पर आने वाला ‘हंसी के फुव्वारे’शो सुनील ही करते थे. जिसमें सुनील ‘सुड’ बनकर कई जोक्स सुनाया करते थे. जोक्स पुरान ही हुआ करता था लेकिन उसकी अदायगी दिलचस्प होती थी.

वाइस ओवर के लिए मिल चुका है अवॉर्ड
सुनील ग्रोवर को रेडियो और टीवी एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से शानदार वाइस परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है. उनकी आवाज का जलवा तो आप कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और कपिल शर्मा शो में भी देख चुके होंगे.

टीवी की दुनिया में कदम

सुनील ने टीवी की दुनिया में कदम ‘चला लल्लन हीरो बनने’ नाम के कॉमेडी धारावाहिक से की थी. फिर इसके बाद वो कई शो में नजर आए. सुनील ने क्या आप पांचवी पास चंपू है, कौन बनेगा चंपू जैसे कॉमेडी स्पूफ भी किए जो काफी पसंद किए गए हैं. फिर उन्हें कपिल शर्मा के साथ देखा गया. कॉमेडी नाइट विद कपिल में गुत्थी और पल का किरदार ऐसा है जिसे दर्शक कभी नहीं भूल सकेंगे. फिलहाल द कपिल शर्मा शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का भी किरदार कुछ ऐसा ही है.

गुत्थी का किरदार कहां से आया ?
मीडिया में दिए सुनील ग्रोवर के इंटरव्यू के मुताबिक गुत्थी का मशहूर किरदार उन्होंने अपने कॉलेज के एक्सपीरियंस के आधार पर बनाया है. सुनील कहते हैं कि वो जब कॉलेज में पढ़ते थे तो वहां कई लड़कियां ऐसी भी थीं. जो गुत्थी जैसी ही अदाएं दिखाती थी.

फिल्मों में भी दिखा चुके हैं दम
सुनील ने बतौर लीड अपनी पहली फिल्म ‘कॉफी विद डी’ किया है. जो हाल में ही रिलीज हुई थी. लेकिन इससे पहले भी सुनील कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. द लीजेंद ऑफ भगत सिंह, प्यार तो होना ही था, फैमिली, गब्बर इज बैक और बागी में सुनील ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया था.

कपिल शर्मा से बड़े स्टार हैं सुनील

जब बात कपिल शर्मा से सुनील की तुलना की हो तो सुनील की आवाज से लेकर बेहरतरीन कैरेक्टर निभाने की, वो कपिल शर्मा से कहीं आगे नजर आते हैं

COMMENTS

Loading...
Name

Amazing India,23,Amazing World,19,Animals,3,Country,7,ENTERTAINMENT,9,funny pictures,1,Historical Structures,1,Nature,6,News,17,Persons,19,Technology,19,
ltr
item
बेहतरीन POST - दुनिया भ़र के सबसे बेहतरीन रोमांचित तथ्य और जानकारियां !: गजब कॉमेडियन: डॉ मशहूर गुलाटी, ‘गुत्थी’ यानी सुनील ग्रोवर के करियर की शुरुआत से लेकर अब तक की हर एक बात
गजब कॉमेडियन: डॉ मशहूर गुलाटी, ‘गुत्थी’ यानी सुनील ग्रोवर के करियर की शुरुआत से लेकर अब तक की हर एक बात
http://gazabindia.in/wp-content/uploads/2017/03/image.jpg
बेहतरीन POST - दुनिया भ़र के सबसे बेहतरीन रोमांचित तथ्य और जानकारियां !
https://behtreenpost.blogspot.com/2017/04/blog-post_29.html
https://behtreenpost.blogspot.com/
https://behtreenpost.blogspot.com/
https://behtreenpost.blogspot.com/2017/04/blog-post_29.html
true
1467475966179266984
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy