1/12पढ़ाई तो भइया जरूरी है एक्टर हो? हां, ज्यादा पढ़ाई तो की नहीं होगी। इस तरह की बातें आमतौर पर सुनने को मिल जाती हैं। पर कौन बताए इस नाम...
1/12पढ़ाई तो भइया जरूरी है

एक्टर हो? हां, ज्यादा पढ़ाई तो की नहीं होगी। इस तरह की बातें आमतौर पर सुनने को मिल जाती हैं। पर कौन बताए इस नामुराद दुनिया को कि एक्टिंग के लिए क्या-क्या पढ़ना पड़ता है। खैर, मुद्दे पर आते हैं। बॉलीवुड में कम पढ़े सितारे बहुत हैं। इसके अलावा ऐसे स्टार्स भीं हैं। जिनकी पढ़ाई के बारे में जानकार आपको शॉक लग सकता है। चलिए, शुरू करते हैं बात।
2/12नसीरुद्दीन शाह

अगर एक्टिंग को लेकर कोई सबसे ज्यादा पढ़ा हुआ है तो वो नसीर साहब हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के बाद वो दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय गए। यहां से एक्टिंग सीखने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट का रूख किया। इंडस्ट्री में एक्टिंग की पढ़ाई इतनी ज्यादा तो किसी ने नहीं की है।
3/12अमिताभ बच्चन

बच्चन साहब साइंस के स्टूडेंट रहे हैं। वो भी ग्रेजुएशन उन्होंने साइंस ऑनर्स से की है। किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी से उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली है।
4/12शाहरुख खान

किंग खान… लड़का दिल्ली का है। हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की थी। क्या किया होगा सोचो जरा? भाई, इकोनोमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएट है।
5/12प्रीति जिंटा

क्या हंसती हैं प्रीति जिंटा। दुनिया ही खिल जाती है। प्रीति ने शिमला से इंग्लिश ऑनर्स से पढ़ाई की है। इसके बाद मास्टर्स उन्होंने क्रीमिनल साइक्लोजी से की है।
6/12जॉन अब्राहम

जिनकी मसल्स पर आप मरते हैं। यानी जॉन अब्राहम। उन्होंने भी काफी पढ़ाई कर रखी है। इकोनोमिक्स से ग्रेजुएट होने के बाद जॉन ने एमबीए की है।
7/12परिणीति चोपड़ा

परिणीति ने तीन-तीन सब्जेक्ट में ऑनर्स किया है। यूके के मैंचेस्टर बिजनेस स्कूल से परी ने फाइनेंस, बिजनेस और इकोनोमिक्स की स्टडी की है।
8/12रणदीप हुड्डा

बंदे की हरकतें बेशक देसी हैं। पर बंदा पढ़ा विदेश से है। रणदीप में मार्केटिंग ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया भी गए थे पढ़ाई के लिए। यहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट से मास्टर्स की।
9/12विद्या बालन

सीरियस एक्टिंग करने वाली विद्या ने सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई से अपनी मास्टर्स की भी पढ़ाई की।
10/12सोहा अली खान

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज से सोहा ने हिस्ट्री की पढ़ाई की है। इसके अलावा लंदन के एक स्कूल से सोहा ने इंटरनेशनल रिलेशन की भी स्टडी की है।
11/12अमीषा पटेल

‘कहो ना प्यार है’ वाली अमीषा की पढ़ाई के बारे में जानकर झटका लगने वाला है आपको। Tufts यूनिवर्सिटी से अमीषा ने इकोनोमिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद बॉस्टॉन यूनिवर्सिटी से उन्होंने बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की है।
12/12के.के मेनन

के.के ने मुंबई यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने एमबीए की। वो भी पुणे से।
COMMENTS